एसिटिक एसिड (एथानोइक एसिड) के गुणधर्म

हमारा उद्देश्य

 एसिटिक एसिड (इथेनोइक एसिड) के निम्नलिखित गुणों का अध्ययन करना:

  • गंध
  • पानी में घुलनशीलता
  • लिटमस पर प्रभाव
  • सोडियम बाइकार्बोनेट के साथ अभिक्रिया

सिद्धांत

एसिटिक अम्ल (एसिड) CH3-COOH सूत्र वाला कार्बनिक अम्ल (एसिड) होता है। इसका कार्यात्ममक समूह कार्बोक्जिलिक अम्ल (एसिड) समूह है।

एसिटिक अम्ल(एसिड) एक मोनोकार्बोक्जिलिक अम्ल(एसिड) है क्योंकि इसमें केवल एक "COOH" समूह होता है । इसका स्वाद खट्टा और गंध तीखी होती है। यह सिरके का मुख्य घटक होता है। सिरका आम तौर पर पानी में एसिटिक अम्ल (एसिड) का 3-7% विलयन (साल्यूशन) होता है। निर्जल एसिटिक अम्ल(एसिड) हिमनदीय एसिटिक अम्ल (ग्लेसियल एसिटिक एसिड) के रूप में जाना जाता है।

 

एसिटिक अम्ल(एसिड) के गुणधर्म

  1. अम्‍लीय(एसिडिक) चरित्र​​
  2. पानी में घोलने पर एसिटिक अम्‍ल (एसिड) वियोजन से गुजरता है जिससे हाइड्रोजन (एच +) आयन बनता है। हालांकि, यह एक कमजोर अम्ल (एसिड) होता है क्योंकि जलीय विलयन (एक्‍वस साल्‍यूशन) में पूरी तरह से वियोजित नहीं होता है।​                                                            
  3. एसिटिक अम्ल (एसिड) सोडियम बाइकार्बोनेट के साथ अभिक्रिया करता हैं जिससे कार्बन डाइऑक्साइड बनती है।                                          

चूने के पानी से होकर CO2 गैस गुजारने पर, चूने का पानी दूधिया हो जाता। चूने के पानी का दूधिया रंग ठोस कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3) के निर्माण की वजह से होता है।